• Wed. Oct 28th, 2026

एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी फ्राड में पुलिस ने नागालैंड से किया एक और आरोपी को गिरफ्तार, आरोपी के खाते में एमटीएफई के 5 करोड़ के हुए ट्रांजेक्शन, पुलिस ने करवाए 5 लाख रुपए फ्रीज

BySurendra Jain

Aug 27, 2024

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। एक साल पूर्व एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी फ्राड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नागालैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खाते में एमटीएफई के नाम से 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता करते हुए बैंक खाते में 5 लाख रुपए फ्रीज करवाए। पूर्व में नो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 24.अगस्त को फरियादी सलीम पिता काले खा की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद फेज उर्फ निक्कु, आजम खान हुजेफा जम्माली बोहरा, आलोक पाल, वाजिद एवं वसीम द्वारा लगभग 20 लाख 76 हजार की ठगी करने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं फरियादी अशरफ अली की शिकायत पर आरोपी गोविन्द सिंह, संदीप टॉंक के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड़ में लगभग 26 लाख 51 हजार 20 रूपये की ठगी करने पर प्रकार दर्ज कर जांच में लिया गया था।
शिकायत में फरियादियो ने बताया की एमटीएफई ऐप के माध्यम से आम जनता को उनके निवेश पर असाधारण उच्च रिटर्न का लालच देकर आकर्षित किया, जैसे कि क्रिप्टोकरेंसी जमा पर 30 प्रतिषत मासिक रिर्टन देने का वादा आमजन से किया गया। आसानी से पैसे कमाने वाली इस पोंजी स्कीम पर भोले भाले लोगो ने विश्वास किया एवं कुछ समय बाद एमटीएफई कम्पनी द्वारा इस स्कीम से ठगी कर कम्पनी बंद कर दी गई और लोगो की लाखो रूपये की जमा पुंजी डुब गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के निर्देशन में थाना औ.क्षे. जावरा, थाना स्टेशन रोड़ रतलाम एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।
टीम ने आम लोगो को दिए गए एमटीएफई के क्यू आर कोड/टीआरसी-20 के एड्रेस को एकत्रित किया गया। जिसमें लगभग 266 पीडि़तो से लगभग 1 करोड़ 43 लाख रूपये की ठगी रतलाम जिले में रूञ्जस्नश्व द्वारा हुई। अपराध की विवेचना में टीम ने एमटीएफई कम्पनी द्वारा किये गये फ्राड का पर्दाफाश कर पुलिस टीम ने प्रकरण में अभी तक 9 आरोपी को गिरफ्तार कर फ्रॉड की गई राशि में से 43 लाख रुपए के करीब बायनेंस के खाते में फ्रीज करवाकर शासकीय खाते में रिफंड करवाई गई। रतलाम पुलिस द्वारा प्रकरण में 10 वे आरोपी को नागालैंड से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ्यद्बड्ढशह्लश ्र4द्ग के बैंक खाते में रूञ्जस्नश्व फ्रॉड का 5 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। रतलाम पुलिस ने आरोपी के खाते में रखे 5 लाख रुपए को फ्रीज करवाए गए।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी औक्षे जावरा, उनि राकेश मेहरा, प्रआर राहुल जाट थाना नामली, आर विनोद माली, आरक्षक 218 विपुल भावसार, आरक्षक राहुल पाटीदार की विशेष भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!