• Thu. Oct 29th, 2026

दंतोड़ा में हुआ पहला नेत्रदान

BySurendra Jain

Aug 12, 2024

खबर पक्की, 12 अगस्त, रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमंत मुणत ने बताया कि किसी भी परिवार में निधन की सूचना मिलते ही दुसरो की जिंदगी रोशन हो इसलिए संस्था के सदस्य सक्रिय हो जाते है एवं परिजनों को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा देते रहते है। इसी क्रम में 11 अगस्त रविवार को श्रीमती केसर बाई पटेल उम्र 87 वर्ष का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के सुरेश पाटीदार, राकेश पाटीदार, जमनालाल पाटीदार के द्वार पुत्र जगदीश पटेल, शांतिलाल पटेल एवं परिजन को श्रीमती केसर बाई के नेत्रदान (कार्निया) दान करने हेतु प्रेरीत किया परिजनों की सहमति मिलने के बाद शलभ अग्रवाल द्वारा गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अपनी टीम के उमाशंकर मेहता,परमानन्द राठौड़ को साथ लेकर बडनगर से दंतोड़ा पहुच कर नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था नवनीत मेहता, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी सुरेश पाटीदार, जमनालाल पाटीदार, राकेश पाटीदार उपिस्थि थे।

You missed

error: Content is protected !!