• Thu. Oct 29th, 2026

अज्ञात महिला के शव का खुलासा, प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उतारा महिला को मौत के घाट, फिर शव को तालाब के पास फेका

BySurendra Jain

Aug 10, 2024

खबर पक्की, 10 अगस्त, रतलाम। चार दिन पूर्व जिले के शिवगढ़ थाना क्षैत्र में मिली महिला की अज्ञात लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसे की लेनदेन में ही प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को कार में रखकर तालाब के पास फेक दिया था। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया की चार दिन पूर्व मंगलवार को रामचंद्र पिता अमराजी वसुनिया निवासी जामदा भीलान से शिवगढ़ थाना में सूचना मिली की तालाब के पास मैन रोड पर किसी महिला की लाश पड़ी है व पहचान मे नही आ रही है। सूचना पर से मर्ग क्रमांक 41/2024 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जाँच मे लिया गया, अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती करते हुए महिला की शिनाख्त लीला बाई पिता उकार झोडिय़ा उम्र 38 साल निवासी बिलडी थाना शिवगढ के रूप में मृतिका के भाई कांतिलाल द्वारा की गई। शव का पी.एम. कराया गया, मर्ग जाँच करते मृतिका के परिजनो के बयान लेते बताया कि मृतिका लीला बाई दिनांक 05 अगस्त की सुबह से शिवगढ़ तरफ गई थी फिर घर नही आई है।
मामला गंभीर लगने पर आऱोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में शिवगढ़ थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में थाना शिवगढ़ की टीम गठित की गई। घटना की जांच में सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियो के बारे मे जानकारी प्राप्त की। संदिग्ध व्यक्ति रवि पिता शांतिलाल राठौर की तलाश की गई। तलाश करते मिलने पर विस्तृत पुछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी रवि पिता शांतिलाल राठौर ने बताया कि उसके मृतिका लीलाबाई के साथ प्रेम संबंध थे। रवि ने मृतिका से 15 हजार उधार ले रखे थे जिसमे से 3500 रुपए लौटाने बाकी थे, जिसके लिए बार बार फोन लगाकर घर आकर बैठने की धमकी देती थी। जिस कारण मैंने मेरे साथियों अनिल पिता लक्ष्मण निनामा व शिवराज सिंह डोडिया के साथ योजना बनाकर गला दबाकर हत्या कर शव को शिवराज सिंह डोडिया की शिफ्ट डिज़ायर कार से जामदा भीलान तालाब के किनारे बाजना शिवगढ़ मैन रोड पर फेक दिया। आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया जावेगा ।
गिरफ्तार आरोपीगण

  • रवि पिता शांतिलाल राठौर उम्र 25 साल निवासी धीरज शाह नगर रतलाम।
  • अनिल पिता लक्ष्मण निनामा उम्र 24 साल निवासी नित्यनद आश्रम सागोद रोड रातलाम
  • शिवराज सिंह पिता पृथ्वीराज सिंह डोडिया उम्र 21 साल निवासी डोंगरे नगर रतलाम
    आरोपियों को गिरफ्तार करने में कार्य मे निरीक्षक अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी शिवगढ़, उनि आर सी खडीया आर रवि चंदेल, आर मनीष खराडी, आर रमेश सोलंकी, आर नितेश नलवाया, आर. जितेन शक्तावत, आर. संदीप कुमावत, आर. पवन जाट थाना डी डी नगर रतलाम आर. एवं साईबर सेल रतलाम प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!