• Thu. Oct 29th, 2026

तिरंगा हमारी पहचान और हर भारतवासी का गौरव – एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, राष्ट्र प्रेम की भावना से हर घर तिरंगा लहराने के भाव से चलेगा Óहर घर तिरंगाÓ अभियान

BySurendra Jain

Aug 9, 2024

खबर पक्की, 9 अगस्त, रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। भाजपा स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में Óहर घर तिरंगाÓ अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि राष्ट्र प्रेम की भावना से हर घर पर तिरंगा लहराए।
यह बात एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने मीडिया से चर्चा में कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी मंचासीन रहे। श्री काश्यप ने 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान की विस्तृत रूप रेखा बताते हुए कहा कि इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने के कार्य के साथ-साथ तिरंगा रैली का आयोजन, महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व स्वच्छता कार्यक्रम, विभाजन विभाषिका दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। भाजपा का लक्ष्य है कि हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश के सभी 64,123 बूथों पर पहुंचे। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि आगामी 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस महाअभियान की शुरूआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ महापुरूषों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इसके माध्यम से विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। रतलाम जिले में विधानसभावार अभियान के तहत न्यूनतम 5 हजार ध्वज फहराने का लक्ष्य है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। भारत सरकार व प्रदेश शासन के स्तर पर भी न्यूनतम मूल्य पर ध्वज उपलब्ध कराए जा रहे है।

You missed

error: Content is protected !!