• Thu. Oct 29th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान : जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, कलेक्टर राजेश बाथम ने अधिकारियों को जारी किए दिशा निर्देश

BySurendra Jain

Aug 8, 2024

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में तिरंगे के बारे में जागरूकता उत्पन्न करके देशभक्ति की भावना को जागृत करना है इस अभियान के अंतर्गत तिरंगा प्रतिज्ञा ली जाएगी तिरंगा रैली तिरंगा यात्रा तिरंगा रन तिरंगा संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा तिरंगा सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। तिरंगा सम्मान के आयोजन में स्थानीय वीर सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को याद किया जाएगा उनका तथा परिजनों का सम्मान अभिनंदन किया जाएगा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त को जिले में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, दौड़, मैराथन बाइक साइकिल कार रैली का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी सामाजिक संगठन संस्थाएं स्वयं सेवको की भागीदारी रहेगी। तिरंगा रैली में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भावना को समर्पित साइकिल बाइक कार रैली आयोजित की जाएगी। तिरंगा मैराथन के अंतर्गत राष्ट्रीय झंडे के सम्मान में मैराथन का आयोजन किया जाएगा मैराथन में स्कूल कॉलेज स्पोर्ट्स क्लब फिटनेस क्लब युवा समूह शामिल रहेंगे।
अभियान के तेहत 15 अगस्त तक समयबद्ध रूप से शासन द्वारा जारी तिथि वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें हर घर तिरंगा फहराने तिरंगा सेल्फी अपलोड करने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में तिरंगे की डीपी लगाने तिरंगा प्रदर्शनी तिरंगा सम्मान तिरंगा मेला तिरंगा संगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

You missed

error: Content is protected !!