• Thu. Oct 29th, 2026

शहर में जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़ा गया

BySurendra Jain

Aug 5, 2024

खबर पक्की, 5 अगस्त, रतलाम। वर्तमान में अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए 5 जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़ा गया।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशन में नगर निगम के लोक निर्माण विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 37 शैरानीपुरा में अख्तर खान का जीर्ण-शीर्ण खतरनाक भवन को तोड़ा गया। इसके पश्चात् बागड़ों का वास में नरेन्द्र शर्मा का जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़ा गया। इसी तरह मराठो का वास में भवन क्रमांक 11 भवन स्वामी गोपाल पिता धन्नालाल के भवन के 3 जीर्ण-शीर्ण हिस्सों को जेसीबी व गैंग के माध्यम से तोड़ा गया।
नगर निगम द्वारा उक्त भवन स्वामियों को स्वंय द्वारा अपने जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़े जाने हेतु नोटिस जारी किया गया था किन्तु भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन को स्वंय नहीं तोड़े जाने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा तोड़ा गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो।
नगर निगम द्वारा नगर में 12 ऐसे भवन जो कि जीर्ण-शीर्ण होकर रहने योग्य नहीं है, उनमें रहने वाले व्यक्तियों को समझाईश दी गई कि वे भवन को खाली कर दें अन्यथा नगर निगम द्वारा भवन को खाली कराया जाकर भवन तोडऩे की कार्यवाही की जाएगी।
जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़े जाने की कार्यवाही के दौरान कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल तथा लोक निर्माण विभाग का अमला उपस्थित था।

You missed

error: Content is protected !!