• Thu. Oct 29th, 2026

सड़क पर गड्ढा दिखे तो फोटो सहित लोकपथ ऐप पर शिकायत दर्ज करवाए

BySurendra Jain

Aug 2, 2024

खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ ऐप लॉन्च किया गया है यदि किसी नागरिक को लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढा दिखे तो फोटो सहित शिकायत लोकपथ ऐप पर दर्ज कर सकते हैं।
कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनुराग सिंह ने बताया कि लोकपथ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नागरिक मोबाइल नंबर दर्ज कर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं एवं लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढा दिखे तो शिकायत फोटो सहित दर्ज करवा सकते हैं। अभी तक ऐप के माध्यम से 47 शिकायतें मिली है जिनमें से 19 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है शेष शिकायतें अन्य विभागों की थी जिनकी सूचना संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से दी जा रही है।
लोक पथ ऐप पर तीन स्तरों के अधिकारी कर्मचारी नामांकित किए गए हैं, जिसमें एल1 पर उप यंत्री एल2 पर अनुविभागीय अधिकारी एवं एल 3 पर कार्यपालन यंत्री है। एल 1 अधिकारी 7 दिवस में शिकायत को संतुष्टि पूर्वक हल करके बंद कर सकते है,ं एल1 अधिकारी द्वारा सात दिवस में शिकायत का निराकरण नहीं करने पर शिकायत एल 2 अधिकारी के पास आ जाएगी, एल 2 द्वारा पांच दिवस में संतुष्टि पूर्ण हल करके बंद नहीं किया गया तो शिकायत एल 3 के पास आ जाएगी, एल 3 अधिकारी द्वारा तीन दिवस में संतुष्टि पूर्वक हल करके शिकायत बंद की जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!