• Thu. Oct 29th, 2026

व्यापारी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला

BySurendra Jain

Jul 31, 2024

खबर पक्की, 31 जुलाई, रतलाम। 72 वर्षीय किराना व्यापारी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस ने बुधवार दोपहर जुलुस निकाला। दो दिन पूर्व किराना व्यापारी पर हमला कर वीडियो बनाकर ‘अपुन की दादागिरीÓ गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाला आरोपी की पुलिस ने दादागिरी निकाल दी। बदमाश की ऐसी हालात थी कि वह चलने लायक तक नहीं था। कान पकड़कर कहते चल रहे थे पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है। पुलिस ने इसके दो साथियों का भी जुलुस निकाला।
बता दे कि जेल से जमानत पर छुटने पर बदमाश रेहान (22) पिता जफ्फार खान निवासी जूनी कलालसेरी ने अपनी दशहत फैलाना चाही। सोमवार शाम को शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर में किराना व्यापारी रमेशचंद्र पोखरना (72) के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। बदमाश ने हमला करते हुए का वीडियो भी बनवाया। इंस्टाग्राम पर अपुन की दादागिरी गाने के साथ पोस्ट किया। बुजुर्ग की रिपोर्ट पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज किया।
केस दर्ज होने के बाद से पुलिस हमला करने वाले व उसके दो साथी जिसमें एक वीडियो बनाने वाला व दूसरा बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले की तलाश में थी।
मंगलवार रात को तीनों को अलग-अलग स्थान से पकड़ लिया है। पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम रेहान (22) पिता जफ्फार खान निवासी जूनी कलालसेरी है। इसी ने रॉड से हमला किया था। दूसरा बदमाश रोशन सोलंकी है जिसने वीडियो बनाया। तीसरा बदमाश अमन मीर है जो कि वहां पर बाइक लेकर खड़ा था। हमला करने के बाद तीनों मौके से भाग गए थे। पुलिस ने तीनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग पर हमला कर पुलिस को ही चुनौती दे डाली थी।
परिजन बोले इसके सिर पर भी टांके आने चाहिए
घटना स्थल को तस्दीक के लिए पुलिस तीनों आरोपियों को पैदल जुलुस लेकर उसी स्थान पर पहुंची। यहां पर परिजनों व बदमाशों के खिलाफ आक्रोश भी जताया। परिजनों को पुलिस के सामने कहना था कि इनके सिर पर भी 10 टांके आने चाहिए। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। बदमाश कान पकड़कर पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है कहते हुए सिर छुकाते हुए चल रहे थे। दो बदमाशों के मुहं पर काला कपड़ा बांध रखा था। जबकि हमला करने वाला के मुंह कपड़ा नहीं था। पुलिस पैदल ही आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची।

You missed

error: Content is protected !!