• Thu. Oct 29th, 2026

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की जप्त सामग्री का विक्रय, उत्कृष्ट विद्यालय में प्रारंभ किया गया

BySurendra Jain

Jul 30, 2024

खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। जिले के डेलनपुर स्थित श्री चेतन टेक्नो स्कूल की जप्त की गई सामग्री का विक्रय कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर रतलाम में मंगलवार से प्रारंभ किया गया। इसके लिए सेल काउंटर बनाया गया है, जहां चैतन्य टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों के पालक गणों द्वारा पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, बेल्ट, मोजे, ब्लेजर इत्यादि की खरीदी की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सामग्री जब तक उपलब्ध है सेल जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में स्कूल से जप्त की गई 19561 ड्रेस, बेल्ट, मोजे आदि तथा 360 पाठ्य पुस्तक सेट प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज पर कुल कीमत के मात्र एक तिहाई मूल्य पर विक्रय किये जा रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!