• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस अधीक्षक ने दस सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले, अनुराग यादव हाट की चौकी में पदस्थ

BySurendra Jain

Jul 30, 2024

खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग के तबादले हुए है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने 10 सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में फेर बदल हुए है। अनुराग यादव बांगरोद से हाट चौकी प्रभारी, आनंद बागवान रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बांगरोद, शांतिलाल चौहान हाट चौकी से थाना स्टेशन रोड, इंद्रपाल सिंह राठौड़ थाना स्टेशन रोड से थाना पिपलोदा, जगदीश सिंह तोमर थाना जावरा शहर से थाना आजाद, मोहम्मद इरफान खान थाना स्टेशन रोड से थाना रावटी, कांतिलाल सोनार्थी थाना दीनदयाल नगर से थाना बजाना, जगदीश चंद्र यादव प्रभारी सुराणा चौकी से थाना स्टेशन रोड, राम सिंह खपेड़ थाना रावटी से सात रूंडा थाना बिलपांग, कमल सिंह बामनिया थाना पिपलोदा से थाना जावरा शहर में नियुक्त किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!