• Thu. Oct 29th, 2026

होटल में दबिश देकर रूम में चल रहा था जुंए का अड्डा, लाखों रुपए के साथ 9 लोग गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 30, 2024

खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत महू रोड स्थित होटल समता सागर में बीती रात एसपी राहुल लोढ़ा की टीम ने दबिश देकर एक रूम में चल रहे जुंए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लाखों रुपए के साथ मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी राहुल लोढा ने कहा कि इस मामले में होटल संचालक और मैनेजर की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
पुलिस सूत्रों की माने तो होटल समता सागर में बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। बीती रात जब एसपी राहुल लोढा को होटल में जुआं खेलने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी टीम को दबिश देने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है की दबिश के दौरान एक रूम में जुआ खेलते 9 लोग मिले। पुलिस टीम ने मौके से 1 लाख 40 हजार 120 रुपए नकदी सहित बड़ी मात्रा में ताश-पत्ते भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने यहां से गौरव पिता सुरेशचंद्र परमार, कासिम पिता आबीद रंगवाला, आशीष पिता रामनाथ शिवहरे, आनंद पिता मांगीलाल सोनी, इरफान पिता यूसुफ खान, मनजीत पिता आजाद जैन, अंकित पिता शांतिलाल जैन, आकाश पिता जगदीश रावत एवं आशीष पिता मनोहरलाल जैन को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। एसपी की टीम सभी को स्टेशन रोड थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में अपराध कायम किया है।
संचालक और मैनेजर की भूमिका की होगी जांच
इस मामले में एसपी राहुल लोढा ने बताया कि एक ही रूम में इतने सारे लोगों का जुआ खेलते मिलना कई तरह के सवाल खड़े करता है। इतने लोग एक कक्ष में गए तो होटल संचालक और मैनेजर ने ध्यान क्यों नहीं दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। संचालक को भी नोटिस दिया जाएगा। होटल के रूम की बुकिंग की भी जांच की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!