• Thu. Oct 29th, 2026

बाल गृह में रहने वाले प्रत्येक बच्चे का केयर प्लान बनाया जाए : कलेक्टर श्री बाथम, कलेक्टर ने बैठक लेकर समीक्षा की

BySurendra Jain

Jul 29, 2024

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने सोमवार को महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति हब तथा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर की कलेक्टर ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल संप्रेषण गृह निवेदिता बालिका गृह तथा शिशु ग्रह के प्रत्येक बच्चे का प्रथक-प्रथक केयर प्लान बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, सहायक संचालक आरके मिश्रा आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर द्वारा बाल कल्याण समिति के सदस्यों को समन्वय एवं टीम भावना के साथ काम करने तथा प्रत्येक माह बाल संप्रेषण गृह बालिका गृह शिशु ग्रह का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा कलेक्टर ने गोद लिए गए बच्चों का भी प्रत्येक 3 माह में फॉलो अप लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा मिशन शक्ति हब अंतर्गत वन स्टाप सेंटर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्य आमजन को नजर भी आए इसके लिए अपनी गतिविधियों का सघन प्रचार प्रसार करें अभी तक देखने में आ रहा है कि विभाग के कार्य सघन रूप से नजर नहीं आ रहे हैं अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन के हित में कार्यों का प्रचार प्रसार करें आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी सतत मिलती रहे महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी जब निरीक्षण करने जाए तो अन्य विभाग के अधिकारी को भी साथ लेकर जावे।
कलेक्टर द्वारा चाइल्ड लाइन के कार्यों की सराहना की गई जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बाल गृहों में बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग से सहयोग चाहा गया। बाल संप्रेषण गृह की अधीक्षक ने बताया कि संप्रेषण गृह में रहने वाले बालकों को आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित किया जाना है, आईटीआई शीघ्र बाल संप्रेषण गृह में प्रशिक्षक भिजवाकर प्रशिक्षण आरंभ करवाये। इसके अलावा बालकों हेतु काउंसलर की भी आवश्यकता है।
इस दौरान मिशन शक्ति एवं बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों के साथ ही संस्था सदस्य, अधीक्षक सम्प्रेषण गृह एच एस अरोड़ा, महिला एवं बाल विकास के समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, वनस्टॉप सेण्टर रतलाम की प्रशासक सुश्री शकुन्तला मिश्रा, वनस्टॉप सेण्टर जावरा की प्रभारी केन्द्र प्रशासक सुश्री माया चौहान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री पवन कुंवर सिसोदिया, लीगल केस वर्कर सुश्री स्वाती व्यास, जिला समन्वयक ममता फाउंडेशन सुनील सेन, जिला समन्वयक पोषण अभियान प्रफुल्ल भट्ट, लिपिक श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत, ऑपरेटर आयुषी पोरवाल, पी एम मातृ वंदना योजना के श्री ईमरान अहमद तथा ऑपरेटर अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!