• Thu. Oct 29th, 2026

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को जिला भाजपा ने श्रद्धांजलि अर्पित की, श्री झा का निधन अपुरणीय क्षति : प्रदीप उपाध्याय, बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे श्री झा : चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Jul 27, 2024

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन पर पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे शोक सभा आयोजित हुई। इसमें भाजपा नेताओं ने श्री झा के व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजली दी।
जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि श्री झा का निधन भाजपा के लिए अपुरणीय क्षति है उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूती देने के लिए काफी कार्य किए है। श्री उपाध्याय ने दिवंगत श्री झा की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने श्री झा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। प्रखर पत्रकार, लेखक और अध्ययनशील होने के साथ उन्होंने संगठन के प्रति भी समर्पण के साथ कार्य किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप मे इनके कार्यकाल को याद करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि वे जमीनी नेता होकर कार्यकर्ताओं मे बेहद लोकप्रिय रहे। उनके कार्यकाल मे रतलाम मे प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन संदेव याद रहेगा।
पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि प्रभात जी जिंदादिल नेता रहे। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में मजबूत हुई। उनका चला जाना भाजपा के लिए बड़ा आघात है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने श्री झा को समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, भाजपा के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, मंत्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव आदित्य डागा, राजेन्द्र लाला जाट , मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी,कमल सिलावट, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर, अनुज शर्मा, करण वशिष्ठ, पवन सोमानी, प्रवीण सोनी, राजेश राका, राजेश माहेश्वरी , गौरव त्रिपाठी, रजनीश गोयल, श्रीकांत डोसी, स्नेहिल उपाध्याय, चेतन टांक, भुपेन्द्र कावडिया, गोपाल शर्मा, सुनील जोशी , पार्षद हितेश कामरेड ,योगेश पापटवाल, परमानंन्द योगी, पूर्व पार्षद सुशील सिलावट, हार्दिक मेहता एवं विवेक शर्मा, ने भी श्रृद्धांजली दी।

You missed

error: Content is protected !!