• Thu. Oct 29th, 2026

स्थानीय निकाय अमृत 2 मिशन के अंतर्गत भौतिक तथा वित्तीय प्रगति लाए, कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में अमृत 2 मिशन की प्रगति की समीक्षा की

BySurendra Jain

Jul 26, 2024

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। सभी नगरी निकाय सुनिश्चित करें कि शासन के अमृत 2 मिशन के अंतर्गत आगामी दिनों में भौतिक तथा वित्तीय प्रगति में इजाफा हो अभी समीक्षा में यह परिलक्षित हुआ है कि निकायों में वित्तीय प्रगति लगभग नगण्य है। कलेक्टर द्वारा अमृत 2 मिशन के अंतर्गत जिले के सभी नगरी निकायों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण पाठक तथा सभी नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि अमृत 2 मिशन अंतर्गत लगभग सभी नगरीय निकायों में ग्रीन स्पेस पार्क निर्माण जल प्रदाय तथा वाटर बॉडी रिजुवेशन कार्य योजना में सम्मिलित किए गए है। रतलाम शहर में संचालित कार्यों के संबंध में बताया गया कि 395 लाख रुपए की लागत से वितरण पाइप तथा टंकी आदि का निर्माण प्रगति पर है मोटर पंप कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। 4500 लाख रुपए लागत से सीवरेज संबंधी कार्य आगामी दिनों प्रारंभ किया जाएगा इसके साथ ही 5669 लाख रुपए से जल प्रदाय संबंधी कार्य किए जाएंगे। मिशन अंतर्गत 413.10 लाख से वाटर बॉडी रिजर्वेशन कार्य भी किया जाएगा।
नगर पालिका जावरा के अंतर्गत 2406 लाख रुपए लागत से जलप्रदाय संबंधी कार्यों की स्वीकृति हेतु शासन को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा जावरा में 66 लाख रुपए लागत से ग्रीन स्पेस पार्क निर्माण, 187 लाख रुपए लागत से वाटर बॉडी रिजुवेशन के कार्य अभी अप्रारंभ है। बैठक में अन्य नगरी निकायों में भी योजना अंतर्गत शामिल कार्यों की जानकारी दी गई।

You missed

error: Content is protected !!