• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आग्रह

BySurendra Jain

Jul 22, 2024

खबर पक्की, 22 जुलाई, रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से वल्लभ भवन, मंत्रालय में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से वेट और जीएसटी के अंतर की लम्बित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एग्बीशन सेंटर के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने और स्ट्रीट लाईट एवं ड्रेनेज की जर्जर व्यवस्था को शीघ्र ठीक कराने का आग्रह किया। मंत्री श्री काश्यप ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगें। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गौर, योगेश गोयल, मदनलाल गूजर, सुनील खाब्या और पंकज बिंद्रा आदि सदस्य शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!