खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। जिला प्रशासन द्वारा मिलावट की शंका में डेलनपुर स्थित दुग्ध डेयरी पर कार्यवाई की गई है। सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर एसडीएम श्री अनिल भाना तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी गणेश दुग्ध डेरी पहुंचे। रविवार को हुई इस कार्यवाई के दौरान कलेक्टर श्री बाथम भी मौजूद थे। संयुक्त जांच दल द्वारा डेयरी से दुग्ध सैंपल लिए जाकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं जांच कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान सी एस पी श्री अभिनव बारंगे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, तहसीलदार श्री ऋषभ पटवारी, श्री तेजवीर चौधरी आदि उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा मिलावट की शंका में दुग्ध डेरी पर कार्यवाई
