खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता अपनाने, कपड़े की थैली का उपयोग कर रतलाम नगर को पूर्णत: पॉलीथीन मुक्त बनाने हेतु नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अमले व नगर निगम की सहयोगी संस्था ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत नगर निगम की सहयोगी संस्था द्वारा आज वार्ड क्रमांक 10 बिरियाखेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाहर स्कूल में उपस्थित छात्रों एवं विद्यालय परिसर के बीच स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती सीमा अग्निहोत्री द्वारा सफाई अभियान चलाया गया साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुवे सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए जानकारी देकर शपथ दिलाई।
इसके अलावा नमस्ते अभियान के तहत सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ में शहर के प्राचीन मंदिर श्री कालिका माता में आने वाले श्रद्धालुओं को पॉलीथीन से होने वाले नुकसान व गंदगी से अवगत कराया साथ ही यह समझाईश दी की वे अपने साथ कपड़े की थैली अनिवार्य रूप से रखें ताकि पॉलीथीन उपयोग की आदत को बदला जा सकें। इस अवसर पर ऐसे नागरिक जो कि घर से कपड़े की थैली लाये थे उनका सम्मान किया गया।
रतलाम नगर को पॉलीथीन मुक्त बनाने हेतु नागरिकों व दुकानदारों में जागरूकता दिखाई दे रही है माणक चौक में अधिकांश दुकानदारों द्वारा कपड़े की थैली का उपयोग किया जा रहा है।
रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने हेतु हेतु विद्यार्थी एवं नागरिकों को किया जागरूक, कपड़े की थैली अपनाकर रतलाम नगर को पॉलीथीन मुक्त बनाने का किया आव्हान
