• Thu. Oct 29th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jul 12, 2024

खबर पक्की, 12 जुलाई, रतलाम। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालबाई शंभुलाल चंद्रवंशी द्वारा 11 जुलाई को ग्राम पंचायत राजपुरा में 41 लाख 40 हजार, ग्राम पंचायत उमर में 84 लाख 50 हजार एवं ग्राम पंचायत मलवासी में 1 करोड 29 लाख रुपए के निर्माण किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तालाब की लागत राशि एवं उपयुक्त तय मापदण्ड के आधार पर निर्माण कार्य नहीं होने पर विभागीय अभियंता श्री लालु सिंगाड को निर्देशित किया गया कि तालाब निर्माण में कार्य निर्धारित मापदण्ड एवं तकनिकी स्वीकृती के अनुसार किया जाए। उक्त तालाबों को मनरेगा योजना के तहत निर्माण किया जा रहा है जिनकी निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग है। निरीक्षण के दौरान श्री सिगांड को निर्देशित किया गया कि तालाबों के निर्माण कार्य में सुधार किया जाए अन्यथा पाई गई अनियमिता पर विभागीय अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
भ्रमण के दौरान शा. हाईस्कूल में एक पोधा मॉं के नाम योजना के तहत शाला परिसर में फलदार पौधे का रोपण कर शाला के विद्यार्थियों को पौधे के पालन पोषण के जवाबदारी दी गई। फलदार कार्य हेतु शिक्षको द्वारा आभार व्यक्त किया एवं शाला भवन की बाउंड्रीवाल हेतु अवगत करवाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गणेश मुनिया एवं विभागीय अभियंता श्री लालु सिंगाड उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!