• Thu. Oct 29th, 2026

सावित्रीबाई फुले, संत रविदास तथा डॉ. अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजनाओं की स्वीकृति तथा वितरण कार्रवाई बैंक शाखाओं को समय सीमा में करने के निर्देश जारी

BySurendra Jain

Jul 8, 2024

खबर पक्की, 8 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने शासन प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्य अर्जित करने हेतु जिले की समस्त बैंक शाखाओ को निर्देश जारी किए हैं। जिला अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत सावित्रीबाई फुले स्व सहायता समूह योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के जिले के वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु तेजी से कार्य करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है।
बताया गया है कि सावित्रीबाई फुले स्वसहायता समूह योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-,25 के अंतर्गत जिले में 9 समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना में 5 से 10 महिलाओं के समूह को बैंक के माध्यम से 20 हजार रूपए से लेकर दो लाख रुपए तक प्रति महिला के मांन से ऋण स्वीकृत किए जाने पर प्रत्येक सदस्य को 10 हजार रुपए अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। बैंक की शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उनकी शाखा को प्रेषित ऋण प्रकरण में लक्ष्य अनुसार स्वीकृति तथा वितरण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी प्रकार संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत एक लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 10 हजार रूपए से लेकर एक लाख रुपए तक के प्रकरणों में ऋण स्वीकृती वितरण किए जाने का प्रावधान है। योजना अंतर्गत बैंक शाखाएं लक्ष्य का 50 प्रतिशत हितग्राहियों का चयन स्वयं करते हुए ऑनलाइन आवेदन द्वश्चशठ्ठद्यद्बठ्ठद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से तथा अनुसूचित जाति वर्ग के नवीन मुद्रा तथा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत वितरित प्रकरण भी समस्त पोर्टल पर डायरेक्ट एप्लीकेशन एंट्री फॉर्म के माध्यम से डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत प्राथमिकता से दर्ज कराई जाना सुनिश्चित करेगी।
अनुसूचित जाति वर्ग हेतु संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के लक्ष्य बैंक शाखाओ को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया है कि माह दिसंबर 2024 तक लक्ष्य अनुसार स्वीकृति तथा वितरण कराए जाना सुनिश्चित करें।

You missed

error: Content is protected !!