• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर श्री बाथम के निर्देश पर स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई, चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा नियम विरुद्ध विक्रय जा रही पाठ्य पुस्तके, स्कूल ड्रेस आदि जप्त

BySurendra Jain

Jul 7, 2024

खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर नियम विरुद्ध कार्य करने वाले स्कूल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। रविवार को राजस्व तथा शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के डेलनपुर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा नियम विरुद्ध तथा मनमानी कीमतों पर बेची जा रही पाठ्य पुस्तके तथा ड्रेस आदि जप्त की जाकर स्कूल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शिकायत मिलने पर जांच दल श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पहुंचा जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री उपाध्याय सम्मिलित थे। दल द्वारा स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्षों एवं प्रथम तल के एक कक्ष में स्कूल ड्रेसेस तथा पाठ्य पुस्तकों का भंडारण पाया गया जिसमें 304 पैकेट में स्कूल ड्रेस, बेल्ट, टाई, मोजे, 295 पैकेट स्वेटर, कक्षा पहली से दसवीं तक की 366 बंडल पुस्तके तथा 9 पुस्तक पैकेट, तीन कॉपी के बंडल पाए गए। समस्त सामग्री सील करके जिला शिक्षा अधिकारी के सुपुर्द की गई है।
कलेक्टर श्री बाथम ने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाले स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि वे नियम विरुद्ध जाकर पाठ्य पुस्तकें, गणवेश आदि विक्रय का कार्य नहीं करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!