• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर राजेश बाथम ने शनिवार को तीन ग्रामों में वृक्षारोपण किया

BySurendra Jain

Jul 6, 2024

खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के बृहद वृक्षारोपण अभियान एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत कलेक्टर राजेश बाथम ने शनिवार को मथूरी, मोरवनी तथा कनेरी ग्रामों में अन्य अधिकारियों तथा ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से आग्रह किया कि वे लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा तथा आवश्यक जल व्यवस्था पर भी निरंतर ध्यान दे ताकि पौधे ऊंचाई प्राप्त कर सकें।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अतिरिक्त सीईओ निर्देशक शर्मा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सुश्री सविता राठौर, राकेश पाटीदार, सरपंच अशोक कागदे, उप सरपंच मनजीतसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच शंभूलाल पाटीदार, गिरीश पुरोहित, सत्यनारायण सरवार ने भी वृक्षारोपण किया।
कलेक्टर श्री बाथम ने मथूरी ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा की, उनकी समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!