• Thu. Oct 29th, 2026

संकल्प को पूरा करने की दिशा में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की जमीनी पहल, करमदी में साड़ी कलस्टर को लेकर 10 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, जल्द पूरी की जाएगी आवंटन प्रक्रिया

BySurendra Jain

Jun 29, 2024

खबर पक्की, 29 जून, रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में जमीनी पहल की है। उन्होंने शहर में निर्मित किए जाने वाले साड़ी कलस्टर निर्माण को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य प्रशासनिक अमले से बैठक की। बैठक में साड़ी कलस्टर के लिए चिन्हित भूमि जल्द से जल्द आवंटित करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि करमदी में साड़ी कलस्टर बनाए जाने की जो तैयारी की जा रही है, वह रतलाम विकास में महती भूमिका निभाएगी। करमदी में इसके लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है। उसके आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश प्रशासनिक अमले को दिए गए है। उक्त भूमि पर निर्माण कार्य मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल द्वारा किया जाएगा। गृह निर्माण मण्डल ने राजस्व विभाग से चिन्हित भूमि का आवंटन जल्द कराने की मांग की है। साड़ी कलस्टर के निर्माण से रतलाम प्रदेश ही नहीं देश एवं दुनिया के नक्शे पर चमकेगा। प्रदेश सहित अन्य राज्यों से साड़ी खरीदने के लिए व्यवसायियों को रतलाम के साड़ी कलस्टर में ही हर तरह की साड़ी मिल सकेगी।

You missed

error: Content is protected !!