• Thu. Oct 29th, 2026

विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में एमएसएमई उद्यमी महती योगदान दें

BySurendra Jain

Jun 28, 2024

खबर पक्की, 28 जून, रतलाम। आज विश्व एमएसएमई दिवस पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इस क्षेत्र के उद्यमियों का आह्ववान किया कि वे भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री मोदीजी के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर सभी उद्यमियों को शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कई क्षेत्रों में उचांईयां प्राप्?त कर रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में एमएसएमई क्षेत्र में नई नीतियों का निर्माण किया गया है। 18 से 20 नये औद्योगिक क्षेत्र एवं क्लस्टर, जो सिर्फ एमएसएमई को समर्पित हों, बनाने का निर्णय किया गया है। इस क्षेत्र के उद्यमियों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जो देश में सर्वाधिक है। इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने से जहां युवाओं के लिये रोजगार का सृजन होगा वहीं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह भारत का परंपरागत क्षेत्र है। जब भारत विश्व का सिरमौर हुआ करता था, उस समय भी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

You missed

error: Content is protected !!