खबर पक्की : 24 जून रतलाम। रतलाम शहर में शासन द्वारा दी गई ठेके पर प्रद्दत शराब दुकानों पर शासन द्वारा निर्धारित कीमतों से अधिक मूल्य पर शराब विक्रय की जा रही है। इस बाबत लगातार मिल रही शिकायतों के मद्दे नजर इसके लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए खबर पक्की ने सर्वे करवाया था सर्वे में 15% जनता द्वारा बताया गया कि इसके लिए ठेकेदार जिम्मेदार है जबकि 70% लोगों ने इसके लिए आबकारी विभाग को जिम्मेदार ठहराया है और 11% जनता ने इन दोनों ऑप्शन के अलावा अपना खुद का ऑप्शन लिखते हुए आबकारी विभाग और ठेकेदार दोनों को जिम्मेदार बताया इस प्रकार 96% जनता का मानना है कि रतलाम शहर में आबकारी विभाग और ठेकेदार के मिली भगत से शराब निर्धारित मूल्य सेअधिक मूल्य पर विक्रय की जा रही है और जनता को लूटा जा रहा है। शराब विक्रेताओं और आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री से प्राप्त रकम में आबकारी विभाग के अधिकारी भी पार्टनर है इसलिए विभाग द्वारा कोई कार्रवाई करने का प्रश्न ही नहीं उठता है। क्या रतलाम जिले के कलेक्टर और एसपी और उज्जैन और भोपाल के अधिकारी विभाग व शराब विक्रेता द्वारा जनता से की जा रही इस लूट पर संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई की जाएगी या जनता की जेब पर यूं ही डाका डाला जाएगा।
कलेक्टर साहब 96% जनता की राय में आबकारी विभाग ठेकेदार की मिली भगत से महंगी बिक रही शराब
