• Thu. Oct 29th, 2026

विश्व संगीत दिवस पर पोलो ग्राउंड स्थित अंबेडकर हॉल में होगा रंगारंग संगीत कार्यक्रम

BySurendra Jain

Jun 19, 2024

खबर पक्की, 19 जून, रतलाम। 21 जून को विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष में संगीत के शौकीनों के लिए स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल रतलाम द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें, डॉ. रोहित चावरे, कार्यक्रम की परिकल्पना संरक्षक श्रीमती संगीता जैन और सूत्रधार विजेंद्र सिंह सिसोदिया होंगे। इस कार्यक्रम में शहर की संगीत प्रतिभाओं के साथ-साथ संगीत के शौकीन प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। स्वरांजली म्यूजिक स्कूल की संचालिका व आकाशवाणी सिंगर संगीता जैन ने बताया कि कार्यक्रम शाम को 7 बजे अंबेडकर हाल में प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को उनकी गायकी के मजबूत और कमजोर पक्ष को बारीकी से बताया जाएगा ताकि भविष्य में वह और अच्छा गायन कर सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रतलाम के जाने माने गायक भी अपनी गायकी का मुजाहिरा करेंगे। उन्होंने आम जनों से आग्रह किया के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएं और शानदार संगीत कार्यक्रम का आनंद ले।

You missed

error: Content is protected !!