• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया अधिक से अधिक पौधे रोपने का आव्हान

BySurendra Jain

Jun 19, 2024

खबर पक्की, 19 जून, रतलाम। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत् भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शहर मे अधिक से अधिक पोधा रोपने का आव्हान् किया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ क्षेत्र मे न्यूनतम 100 पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।
श्री उपाध्याय ने पौधा रोपण हेतु नगर निगम द्वारा जारी लिंक पर अपना पंजीयन भी किया और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पंजीयन कर पौधे प्राप्त करने का आव्हान् किया। बैठक के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी , मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, सुभेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!