• Thu. Oct 29th, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के किसानों के खातों में 17 वीं किस्त की 34 करोड़ 93 लाख 56 हजार राशि अंतरित

BySurendra Jain

Jun 18, 2024

खबर पक्की, 18 जून, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश भर के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त की राशि अंतरित की। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1 लाख 74 हजार किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपए राशि अंतरित की गई।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, एसएलआर अभिषेक मालवीय तथा किसानबंधु उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!