• Thu. Oct 29th, 2026

सीएम राइज स्कूल की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा स्कूल प्रबंधन का सम्मान, मंत्री श्री काश्यप को बेच लगाकर किया अभिनंदन

BySurendra Jain

Jun 15, 2024

खबर पक्की, 15 जून, रतलाम। देश और दुनिया में शिक्षा जगत में रतलाम का नाम रोशन करने वाले सीएम राइज स्कूल विनोबा के प्रबंधन का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा मंत्री श्री काश्यप को बेच लगाकर अभिनंदन किया गया।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के लिए बड़ा ही सौभाग्य का क्षण है कि सीएम राइज विनोबा स्कूल को वर्ल्ड की संस्था द्वारा टॉप-10 में शामिल किया है। 10 हज़ार स्कूलों की स्पर्धा में इस स्कूल ने शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण के प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया है। नवाचारों को हम निजी स्कूलों में देखते हैं लेकिन इस स्कूल ने उन्हें लागू करके रतलाम को दुनिया के मानचित्र पर लाने का काम किया है। सीएम राइज स्कूल ने मध्य प्रदेश शासन की कल्पना को साकार किया है। सीएम राइज स्कूल के माध्यम से सरकार ने प्रदेश के सामान्य बच्चों को उच्च शिक्षा देने का जो संकल्प लिया है, उसमें वह जरूर सफल होगा। श्री काश्यप ने सीएम राइज स्कूल की सफलता को लेकर स्कूल की प्राचार्य, शिक्षक, बच्चों के साथ पालको को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि पालकों एवं शिक्षकों के समन्वय की बदौलत स्कूल ने यह मुकाम पाया है। स्कूल की अगली प्रतिस्पर्धा टॉप-3 की है, हमें विश्वास है कि स्कूल उसमें भी सफल होगा।
इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप ने प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर, शिक्षिका हीना शाह एवं सीमा चौहान को टॉप-3 के लिए शुभकामनाएं दी।

You missed

error: Content is protected !!