• Thu. Oct 29th, 2026

जावरा में मंदिर में फेंका गोवंश का सिर:हिंदू संगठनों ने बंद कराया शहर, भीड़ को खदेड़ने पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

BySurendra Jain

Jun 14, 2024

खबर पक्की, 14 जून, रतलाम। जावरा में जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिलने के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने शहर बंद करा दिया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इधर, शहर में एक अन्य जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

घटना के बाद हिंदू संगठन और दूसरे लोग जावरा थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की।

इस बीच हाईवे पर गोवंश से भरा ट्रक पलट गया। इसमें 26 गोवंश में से 14 की मौत हो गई। हिंदू संगठनों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक में आग लगा दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने ढहाए घर

एसपी राकेश खाखा ने बताया कि दो आरोपी साकिर और सलमान को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के बाद उनके घर ढहा दिए गए। कार्रवाई के दौरान हालात को देखते भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
मंदिर का किया शुद्धिकरण, शहर बंद, पुलिस तैनात

जावरा के जागनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार शाम को शुद्धिकरण कर सफाई की गई। शहर पूरी तरह से बंद रहा। लोग घरों के बाहर बैठे नजर आए। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। इधर, शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें न करने की अपील की है।
गोवंश से भरा ट्रक पलटा, 14 की मौत, भीड़ ने ट्रक फूंका
रतलाम में भूतेड़ा टोल पर शुक्रवार दोपहर 26 गोवंश से भरा ट्रक पलट गया। इसमें 14 गोवंश की मौत हो गई। जावरा में विरोध कर रहे हिंदू संगठन के लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक में आग लगा दी।
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया
जावरा की घटना के विरोध में भीड़ उग्र हो गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
हिंदू संगठन जावरा थाने पहुंचे, आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग
हिंदू संगठन जावरा थाने पर पहुंच गए है। वे आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो उन्हें समझा रहे हैं। यहां डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम के साथ अन्य अधिकारी मौजूद है।
रतलाम एसपी बोले- दो लोगों पर केस दर्ज
रतलाम एसपी राकेश खाखा ने बताया कि 13 और 14 जून की दरमियानी रात में दो करीब 2.41 बजे दो शरारती तत्व बाइक से जाते हैं और मंदिर परिसर में गोवंश का टुकड़ा डालकर वापस लौट जाते हैं। इससे जनभावना को ठेस पहुंची हैं। इस मामले में धार्मिक भावनाओं का भड़काने का केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को राउंड अप किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य कोई आरोपी भी इसमें संलिप्त होंगे तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
मंदसौर सांसद गुप्ता ने ली प्रशासन से जानकारी
मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने जावरा की घटना की निंदा की है। उन्होंने फोन पर प्रशासन से बात कर जानकारी ली। गुप्ता ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मंदिर में गोवंश का कटा सिर फेंकने के आरोपी शाकिर और जाकिर के मकान पर पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!