• Thu. Oct 29th, 2026

शिवपुर तालाब गहरीकरण में सैकड़ों ग्रामीण सम्मिलित हुए

BySurendra Jain

Jun 11, 2024

खबर पक्की, 11 जून, रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के शिवपुरी अरन्यावली तालाब में 15 दिवस से श्रमदान कार्य चल रहा है। ग्रामीणजन उत्साह के साथ श्रमदान में सम्मिलित हो रहे हैं। सैकड़ो ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान करके तालाब का गहरीकरण किया है। अभियान के तहत सुरक्षित भविष्य हेतु जिले में स्थानीय जल संरचनाओं, नदी, तालाब, बावड़ी गहरीकरण के साथ सफाई जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है।
शिवपुरी तालाब श्रमदान के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, युवराज सिंह पवार, मुकेश कटारिया, शिवशंकर शर्मा, सरपंच कैलाश राठौड़, समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा उपस्थित थे।
शिवप्रसाद मालवीय ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान के रूप में जल संरक्षण, जल संवर्धन के कार्य किया जा रहे हैं। इस कड़ी में शिवपुरी में श्रमदान किया गया है जिससे ग्राम में अधिक वर्षा जल का संचयन होगा और भूमिगत जल स्रोत भी रिचार्ज हो सकेंगे।
ग्रामीणों में जागरूकता रैली निकाली। हनुमान मंदिर पर स्थित उद्यान में साफ-सफाई की तथा पौधों को संरक्षित किया गया। इस अवसर पर गांव के 21 किसानों ने संकल्प लिया कि वर्षाकाल में अपनी निजी भूमि पर कम से कम 21 पौधे अवश्य लगाकर उन्हें संरक्षित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने किया। आभार सुरेश पाटीदार ने माना। इस अवसर पर तपस्या वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी, प्रस्फुटन समिति के मुकेश, चंदू दादा, मधुसूदन, दशरथ राठौर, रोहित लेवा आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!