• Thu. Oct 29th, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निपटारा तेजी से करने के दिए निर्देश, समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Jun 10, 2024

खबर पक्की, 10 जून, रतलाम। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई तथा अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान सीईओ श्री श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में जिला स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग अत्यंत नीचे चली गई है, इसमें सुधार तथा ऊपर आने के लिए कार्यों में शिथिलता दूर करें। रतलाम ग्रामीण तहसीलदार, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभागों को भी ज्यादा संख्या में लंबित शिकायतों के दृष्टिगत शिथिलता दूर कर अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सीईओ श्री श्रीवास्तव ने जिले के समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्य की नियमित समीक्षा करें। सीईओ श्री श्रीवास्तव ने सीएम हेल्पलाइन में नॉन अटेंड शिकायतों के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उक्त शिकायतों की सूची प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!