• Thu. Oct 29th, 2026

माही नदी में मिली महिला की लाश का मामला-प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jun 3, 2024

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। झाबुआ जिले के ग्राम करवड़ में माही नदी किनारे मिली महिला की लाश के मामले का रतलाम पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या की गई थी। हत्या के बाद महिला के शव को लोडिंग वाहन से ले जाकर माही नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी राहुल लोढा ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई को थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर भगवतीलाल उपाध्याय की सूचना पर गुमशुदा रचना पति भगवतीलाल उपाध्याय निवासी वर्धमान नगर रतलाम के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। वहीं 26 मई को थाना पेटलावद में अज्ञात महिला के शव मिलने पर पुलिस ने पहचान हेतु थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर उपस्थित होकर सूचना दी थी। उक्त गुमशुदा महिला रचना उपाध्याय के परिजनो को सूचित कर अज्ञात महिला के शव की पहचान कराई गई थी। परिजनो द्वारा उक्त अज्ञात महिला के शव को बदन पर पहने कपड़े व हाथ पर बने टेटू की मदद से रचना पति भगवतीलाल उपाध्याय उम्र 38 वर्ष निवासी वर्धमान नगर रतलाम के रूप में पहचान की गयी थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा शहर मे स्थापित 100 से अधिक पुलिस सीसीटीवी कैमरे एवं प्रायवेट कैमरों की सहायता ली गई द्य अनुसंधान के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से महिला आखिरी बार 23मई को शाम करीब 06.00 बजे संदेही संतोष पिता श्यामलाल राव के साथ नगर निगम तिराहे पर देखी गई थी ,जिसे शहर मे लगे सीसीटीवी कैमरे व विभिन्न स्थानों के प्रायवेट कैमरों की सहायता से ट्रेक करते हुये संदेही संतोष राव महिला रचना उपाध्याय के साथ कान्वेंट तिराहे स्थित मुफद्दल विला मे अंदर प्रवेश करते हुये दिखाई दिया। जिस पर से संदेही संतोष पिता श्यामलाल राव को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सख़्ती से पूछताछ की गई थी ।
संदेही संतोष राव द्वारा प्रेम प्रसंग मे महिला की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया तथा महिला की स्कूटी पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट तोडकर खाचरोद मे सुनसान स्थान पर खडी कर दी थी। वहीं महिला के फोन तोडकर रास्ते मे फेंक दिया। आरोपी ने मृतिका रचना उपाध्याय की डेड बॉडी को अपने मित्र सलमान के साथ मिलकर रस्सी से बांधकर चद्दर मे लपेटकर कार्टन से ढककर लोडिंग ऑटो से सालाखेड़ी होते हुआ करमदी मांर्ग से रानीसिंग के आगे माही नदी मे पुल के टूटे हुये हिस्से से नदी मे फेंकना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी संतोष पिता श्यामलाल राव उम्र 39 साल निवासी हाकिमबाडा और शव को ठिकाने लगाने में साथ देने वाले मित्र आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है।

You missed

error: Content is protected !!