खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम के वरिष्ठ सर्जन डॉ राज दुलानी को आज जिला चिकित्सालय से विधिवत सेवा निवृत किया गया। डॉक्टर राजदुलानी द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत रिकॉर्ड तोड़ महिला एवं पुरुष नसबंदी ऑपरेशन करके उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है, उनकी सेवानिवृत्ति पर सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। स्वास्थ्य विभाग जिला रतलाम सहित जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त की है।

