• Thu. Oct 29th, 2026

एप के माध्यम से लिए जा रहे है खेतों की मिट्टी के नमूने

BySurendra Jain

May 29, 2024

खबर पक्की, 29 मई, रतलाम। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला रतलाम श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा कृषकों की बैठक लेकर मिट्टी नमूना लेने की जानकारी दी जा रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे खरीफ कृषि पखवाड़े के अंतर्गत समस्त विकासखंडों के ग्राम पंचायतों में कृषकों की बैठक आयोजित कर आगामी खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कृषको को एप के माध्यम से कृषकों के खेत पर जाकर मिट्टी के नमूने एकत्रित किए गए।
कृषि विस्तार अधिकारी जावरा बण्डू सिंह अलावा ने कृषकों को सलाह दी कि हर तीन वर्ष में खेती की गहरी जुताई करने, स्वाइल हेल्थ कार्ड बनाने के लिए मिट्टी की जांच कराने एवं अनुशंसित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने, नरवाई नहीं जलाने, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि अपनाने, सोयाबीन फसल का रकबा कम कर ज्वार, मक्का, मूंग, अरहर की बुआई करने, बीजोपचार करने, मेड़ नाली, रेज्ड बैड एवं ब्राडबैड पद्धति से सोयाबीन की बोवनी करने की जानकारी दी गई। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में अनुदान का लाभ लेने, वेब ब्राउजर पर किसान. एमपी. इन वेब साइट पर अथवा एमपी किसान पोर्टल के माध्यम से या एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किसान पंजीयन करवाने की जानकारी दी गई।

You missed

error: Content is protected !!