• Thu. Oct 29th, 2026

आरपीएफ की कार्रवाई : रेलवे स्टेशन से 80 लाख रुपए कीमत के एक किलो से अधिक वजनी सोने के जेवरात ले लाता युवक पकड़ाया, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच

BySurendra Jain

May 29, 2024

खबर पक्की, 29 मई, रतलाम। आरपीएफ ने रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर से 80 लाख रुपए कीमती एक किलो से अधिक वजन का सोने की जेवरात के साथ युवक को पकड़ा है। युवक स्टेशन के पुराने माल गोदाम एरिया से काले रंग के पिू बेग में जेवरात लेकर जा रहा था। शंका होने पर जांच करने पर सोने के आभूषणों की जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक 29 मई 2024 की रात की 12.30 बजे का रतलाम माल गोदाम एरिया से एक युवक पिु बेग टांगे गुजर रहा था। ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ टीम के हेड कांस्टेबल अजयराव बाविस्कर, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शर्मा व कांस्टेबल विपिन मेहता की नजर पड़ी। शंका होने पर इसे रोककर बेग की जांच की गई। बाद में इसे आरपीएफ पोस्ट लेकर गए। जांच की तो बैग में 1124.43 ग्राम वजनी जेवरात निकले। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए के लगभग है। पूछताछ करने पर युवक ने अपना पूरा नाम भगवान सिंह पिता भूर सिंह (34 वर्ष) राजपूत, हाल निवासी वेद व्यास कॉलोनी, रतलाम, स्थायी निवास ग्राम मेडिया, पोस्ट काछबली खेरावड़ी, तहसील भीम, जिला राजसमंद, राजस्थान बताया।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी की निगरानी में आरपीएफ निरीक्षक सतीश तंवर ने 02 पंचों को बुलाकर उसके कब्जे से पिू बेग को खोलकर दिखाने को कहा। तब पकड़े गए युवक ने स्वयं अपने हाथों से उक्त पिू बेग को खोला। 02 प्लास्टिक के बॉक्स (01 बॉक्स पर गोल्डन टेपिंग की हुई तथा दूसरा सफ़ेद रंग का) निकाले गए। खोलने पर उनमें गोल्डन टेपिंग बॉक्स में कुल चार थैलियों में 08 नग टीका वजन 35.530 ग्राम, 31 नग लेडीज रिंग वजन 151.590 ग्राम, 01 नग अन्य लेडीज रिंग 8.340 ग्राम, 12 नग बॉम्बे हार वजन 243.94 ग्राम व 44 नग पेंडल वजन 216.830 ग्राम निकले। दूसरे सफ़ेद रंग के बॉक्स में 12 नग चिकार सेट वजन 468.20 ग्राम था। इस प्रकार सभी जेवरात का कुल वजन 1124.43 ग्राम निकला।
उक्त सोने के जेवरात के बिल व रसीद के बारे में पूछने पर खरीदी संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। लेकिन उसने चाँदनी चौक स्थित एक ज्वेलर्स का डिलीवरी चालान प्रस्तुत किया। जिसका अवलोकन करने पर उपरोक्त सभी जेवरात प्रति नग व वजन के साथ उक्त चालान में उल्लेखित थे। सामानों की कीमत एवं जीएसटी का कोई उल्लेख नहीं होना पाया गया।
आरपीएफ ने आगे की कार्यवाही के लिए आयकर विभाग रतलाम व इंदौर एवं सी.जी.एस.टी. एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, प्रभाग रतलाम (मध्य प्रदेश) को मौखिक शासकीय मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!