• Thu. Oct 29th, 2026

स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह संपन्न

BySurendra Jain

May 23, 2024

खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा का पूर्व छात्र स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह का आयोजन जावरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य जी बी बामनकर, प्रभारी प्राचार्य इंदल सिंह, वरिष्ठ इंजीनियर सुरेंद्र कुमार पोखरना, एलएस तोमर, शैतान मल जैन, हीरालाल बलसोरा, मदन लाल पंचावत, नेमीचंद जैन, कांतिलाल टाक, अशोक नामदेव राणे, नरेंद्र सिंह यादव, बाबूलाल कदम, त्रिभुवन सिंह नेगी, बी के भट्ट ,पीयूष त्रिवेदी (समिति अध्यक्ष), रमेश चंद्र शर्मा, वर्धमान जैन, सुमन सिंह चौहान एवं इंजीनियर समाजसेवी गोविंद काकानी के द्वारा मां सरस्वती एवं पद्मश्री सम्मानित इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। सभी अतिथियों एवं कॉलेज से पधारे शिक्षकों का स्वागत समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण देते हुए समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि मन की बात से प्रेरणा लेकर पूर्व छात्र परिषद की कल्पना लेकर इंदौर के इंजीनियर पीयूष त्रिवेदी ( समिति अध्यक्ष), दिनेश चंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार व्यास, अनूप सक्सेना, मुनीश्वर सिंह ढाकरे, गोवर्धन लाल गुप्ता ,प्रदीप कुमार मेहता ने इंदौर में बैठक कर कार्यक्रम की संरचना के लिए शुरुआत की तत्पश्चात उसमें इंजीनियर के एल टॉक, अनिल तिवारी प्रमोद कुमार पाठक ,सुरेश कुमार नाहटा, ओम प्रकाश पाटीदार, जगदीश जोशी ,कमल चौरसिया, डी के मजावदिया, ओपी निंबे, देवी सिंह सावरे, प्रदीप शर्मा एवं गोविंद काकानी को सम्मिलित कर 22 923 मई2024 को कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ। कल्पना साकार होते हुए आज स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित सभी अतिथि एवं सदस्यों को को कहना चाहता हूं आज के कार्यक्रम के माध्यम से हम शिक्षा, संस्कार एवं समाज सेवा के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। जिससे समाज और देश को हम मिलकर उन्नति के सहभागी बनेंगे। काकानी ने रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान और देहदान के बारे में विस्तृत जानकारी से सदन को अवगत कराया।
समिति द्वारा आयोजन में आए सभी इंजीनियर को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया। इंजीनियर के एल कासोट के द्वारा लिखी गई पुस्तक ग्रहो का गणित पुस्तक का विमोचन मंच द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में ज्योतिष शास्त्र की जानकारी से सदन को अवगत कराया7
कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व दिवंगत प्रोफेसर एवं साथियों का स्मरण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You missed

error: Content is protected !!