• Thu. Oct 29th, 2026

झारखंड में ईडी की छापेमारी, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घर मिला नोटों का अंबार

BySurendra Jain

May 6, 2024

खबर पक्की, 6 मई, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां मंत्री आलमगीर आलम के ठिकानों पर छापा मारा गया। आलम के निजी सचिव के यहां नोटों का अंबार मिली है। पुंदाग स्थित सेल सिटी में भी छापा मारा गया है। अब तक 25 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कार्रवाई जारी है।
समाचार एजेंसीके अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। गिनती अभी भी जारी है।
रांची में विकास कुमार के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। विकास कुमार पथ निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। यह उन कई स्थानों में से एक है जहां छापे मारे जा रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!