खबर पक्की, 6 मई, रतलाम। दो दिन पूर्व कनेरी स्थित ढाबे पर मौजूद एक युवक पर जान लेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो खटकेदार चाकू और दो बेसबॉल डंडे भी जब्त किये। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व शुक्रवार कि रात्री में विंध्यवासिनी कालोनी कनेरी के पास स्थित पिंटू दा ढाबा पर फरियादी आरिफ पिता अय्युब खान मेवाती निवासी हरथली, सुनिल पाटीदार व अजय पाटीदार निवासी हरथली पिंटू दा ढाबा (गुर्जर ढाब्बा) पर खाना खाकर घर जाने के लिये ढाबे से बाहर आये तब ढाबे पर काम करने वाले लडको ने गाली गलौच कर फरियादी से विवाद करने लगे। सुनील पाटीदार ने फोन करके संजय पाटीदार शंकरगढ रतलाम को वहा बुलाया गया। उसके बाद विवाद बढऩे पर आरोपी करण गुर्जर, संदीप गुर्जर व आकाश गुर्जर व संतोष प्रजापत एवम इनके 03 अन्य अज्ञात साथियों द्वारा फरियादी आरिफ खान, सुनील पाटीदार, अजय पाटीदार एवं संजय पाटीदार के साथ चाकू, बेसबॉल के डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर सभी आरोपी ढाबे से भाग गये।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध फरियादी की सूचना पर दिनदयाल नगर थाना में 345/24 धारा 294, 323,147, 148, 149, 307, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। गठीत टीम ने सुचना तंत्र तथा सायबर तकनिकी से आरोपियों के संभावित ठीकानों पर लगातार दबीश देकर मात्र 24 घण्टे के भीतर चार आरोपी करण गुर्जर, संदीप गुर्जर व आकाश गुर्जर व संतोष प्रजापत को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त 02 खटकेदार चाकू तथा दो बेसबाल डंडें को घटनास्थल के पास ही अलग अलग स्थान से जप्त किए। फिलहाल प्रकरण के फरार अन्य आरोपियों कि तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1.करण पिता गोपाल गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी ।
2.संदीप पिता रामलाल गुर्जर उम्र 34 वर्ष निवासी हिम्मत विहार कालोनी ।
3.संतोष पिता नारायण प्रजापत उम्र 36 वर्ष निवासी ओसवाल नगर।
4.पंकज पिता राजु गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी कनेरी रतलाम ।
सराहनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी. अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी डीडीनगर, निरी.रणजीत सिंगार थाना प्रभारी माणकचौक, उनि.शांतिलाल चौहान, उनि. कांतिलाल सोनार्थी, आर.702 जितेंद्र, आर.1132 पवन जाट, आर.1153 राहुल पाटीदार, आर.599 मकनसिंह, आर.478 संदीप कुमावत, की मुख्य भुमिका रही है।
शहर पुलिस ने जान लेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो खटकेदार चाकू और बेसबॉल जब्त
