• Thu. Oct 29th, 2026

विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया रॉयल कॉलेज का अवलोकन

BySurendra Jain

May 4, 2024

खबर पक्की, 4 अप्रैल, रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने आज रतलाम शहर के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का अवलोकन किया। उनका रतलाम दौरा मुख्यत: विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओ के संचालन हेतु नवीन परीक्षा केन्द्रों की स्थापना को लेकर रहा तथा आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में कॉलेज के विद्यार्थी जो नवीन मतदाता होते है, उनको लोकतंत्र के इस पर्व पर किस तरह मतदान हेतु जागरूक किया जाय पर केंद्रित रहा।
रतलाम शहर के शासकीय महाविद्यालय के अवलोकन के पश्चात् कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय एस.एस.आई.टी. कालेज पहुॅचे, जहॉ उन्होने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों से भेंट की तथा अधिक से अधिक मतदान हो सके, इस संबंध में शपथ दिलवाई।
तत्पश्चात् कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय प्रथम बार सालाखेड़ी स्थित रॉयल कैम्पस पहुॅचे, जहां रॉयल कॉलेज के स्टॉफ डॉ.प्रवीण मंत्री, डी आर पुरोहित , डॉ.आर के अरोरा आदि ने उनका स्वागत किया गया। कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने रॉयल कॉलेज को विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाये जाने संबंधी दृष्टिकोण से कॉलेज की अधोसंरचना का अवलोकन किया।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय के इस रतलाम दौरे में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉं. वाय.के. मिश्रा, शा. स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉं. आर.के. माथुर, शा. कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश कटारिया, एस.एस.आई.टी. कॉलेज के संचालक विम्पी छाबड़ा, योगेन्द्र सागर कॉलेज के संचालक उमेश शर्मा, अरिहन्त कॉलेज के प्रशासक आकाश खाण्डेकर आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!