• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 45 हजार रूपए से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जब्त

BySurendra Jain

May 3, 2024

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है
2 मई को वृत्त प्रभारी परगना श्रीमती वंदना अग्रवाल द्वारा रतलाम के ग्राम डेलनपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अवैध मदिरा का संग्रहण करते हुए परमानंद पिता नागूलाल पोरवाल के कब्जे से 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन (कुल 300 नग), 06 पेटी पावर कूल बीयर (650 मि.ली.) के कुल 72 नग, पावर कूल कैन (500 मि.ली.) के 92 नग इस प्रकार कुल 146.8 बल्क लीटर मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त जप्त मदिरा की कीमत 45,130 रुपए आंकी गई।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक ए.के. दवे, चेतन वैद, पुष्पराज चौहान, मीनाक्षी रेवाले, आरक्षक संतोष कुमार नेका, भावना खोड़े, भगवती सोलंकी, विक्टोरिया बोरासी, बनसिंह अहरे, पुष्पा मीणा, नगर सैनिक बद्रीलाल की सक्रिय भूमिका रही। सहायक आयुक्त आबकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीक़ी ने बताया कि आबकारी अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!