खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। महाराष्ट्र समाज द्वारा बरबड़ रोड़ स्थित जानकी मंडप परिसर में 28 अप्रैल रविवार को सामूहिक उपनयन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रतलाम सहित दिल्ली के बटुकों का भी उपनयन संस्कार हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए महाराष्ट्र समाज के प्रचार सचिव किशोर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत कुलदीप अरविंद डबीर, अथर्व नितिन तारे, सुश्रुत प्रवीण बापट, सुयोग प्रवीण बापट सहित 4 बटुकों का उपनयन संस्कार पंडित निखिलेश करंदीकर ,सुनील निघोजकर, हनुमंत रत्नपारखी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
महाराष्ट्र समाज द्वारा विगत 24 वर्षों से सामूहिक उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर महाराज समाज के अध्यक्ष भूषण बर्वे ,सचिव पराग रामपुरकर, कोषाध्यक्ष महेश कस्तूरे, शारदा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ संजय वाते, राजेन्द्र वाघ, संजय लोणकर, श्यामकांत बोरकर, सुधीर सराफ, मिलिंद करंदीकर, वीरेंद्र वाफगांवकर, श्रीकांत दिवे ,वीरेन्द्र कुलकर्णी, सुनील सराफ, अरुण पोटाडे, विवेक राणे, अपूर्व रांगणेकर,नरेन्द्र पांढारकर,प्रमोद लखोटे, राजेश गडकरी सहित शारदा महिला मंडल की अध्यक्ष कविता कुलकर्णी, वर्षा रांगणेकर, सीमा वाफगांवकर, कल्पना पोटाडे, प्रतीक्षा रामपुरकर, भाग्यश्री बर्वे, सुरभि शिंखेड़कर, उत्तरा जोशी, संध्या सराफ, प्रियंका झारे, मोनिका बारपुते, सोनाली कस्तूरे,सोनाली हर्देकर, स्मिता बर्वे आदि उपस्थित रहे।
सामूहिक उपनयन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न
