• Thu. Oct 29th, 2026

दिव्यांग मतदाता सम्मेलन आयोजित

BySurendra Jain

Apr 25, 2024

खबर पक्की, 25 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप नोडल श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा व सहायक स्वीप नोडल सुश्री अंकिता पंड्या के मार्गदर्शन में 25 अप्रैल को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रतलाम में दिव्यांग मतदाता सम्मेलन का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा प्रस्तुत की जाकर दिव्यांग मतदाताओं का स्वागत कर अनिवार्य मतदान की अपील की गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विकलांग मंच की प्रदेश महासचिव व जिला दिव्यांग आइकॉन कुमारी किरण पाटीदार द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मस्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान करना सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं अधिकार भी है। इसका सदुपयोग करें, सभी मतदान करें। आपका मत देश की दशा और दिशा दोनों निर्धारित कर सकता है। तत्पश्चात मानव श्रृंखला बनाई गई तथा मतदान हेतु शपथ दिलवाई गई तथा दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
सामाजिक न्याय के कला पथक दल द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विकलांग मंच से लोकेश बागमारे, प्रकाश, बद्री कुमावत, अशरफ खान, रघुवीर कुमावत, सामाजिक न्याय विभाग से श्रीमती किरण चाहनदे, दिलीप सिसोदिया, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से रवि जैन, आकाश पथरोड़, कैलाश पटेल, विकास श्रीवासपद, महिला बाल विकास से श्रीमती अंतिम बाला खराड़ी, पर्यवेक्षक श्रीमती वंदना डोडिया, श्रीमती प्रेमलता बोरासी, श्रीमती लता देवगिरिकर, श्रीमती भारती देशमुख, श्रीमती हंसा नागर श्रीमती चंचला वोहरा, श्रीमती विक्टोरिया डेनियल्स, श्रीमती ममता प्रजापत, श्रीमती पुष्पा कटारिया, सुश्री वर्षा मकवाना, श्रीमती सुचित्रा मकवाना, सुश्री प्रिया राव, श्रीमती सपना निनामा, श्रीमती मनवर भाटी, श्रीमती रजनी बरेलिया, श्रीमती सुमित्रा मकवाना आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!