• Thu. Oct 29th, 2026

एसपी राहुल लोढा की बड़ी कार्रवाई : अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 92 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

BySurendra Jain

Apr 23, 2024

खबर पक्की, 23 अप्रैल, रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले मे लोक शांति बनाये रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने, हिंसक गतिवियों को हतोत्साहित करने व क्षेत्र की सुरक्षा आदि की दृष्टि से में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, विभिन्न आपराधिक प्रवृत्ति वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से कलेक्टर के समक्ष 92 जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए।
जानकारी के अनुसार आचार संहिता के पूर्व थाना माणकचौक क्षेत्र के 02, थाना आई ए जावरा के 06 कुल 08 बदमाशो के जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए थे। आचार संहिता के दौरान थाना माणकचौक के 08, थाना स्टेशन रोड के 12, थाना आई ए रतलाम के 14, थाना डीडी नगर के 14, थाना बिलपांक के 02, थाना नामली के 05, थाना जावरा शहर के 04, थाना आईए जावरा के 02, थाना रिंगनोद के 01, थाना बड़ावदा के 05, थाना आलोट के 02, थाना ताल के 06, थाना बरखेड़ा कला के 03, थाना सैलाना से 02, थाना सरवन से 01, थाना रावटी से 01, थाना बाजना से 02 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किए गए है।
इस प्रकार आचार संहिता के पूर्व व आचार संहिता के दौरान रतलाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 92 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!