• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा अजा मोर्चा सम्मेलन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक

BySurendra Jain

Apr 21, 2024

खबर पक्की, 21 अप्रैल, रतलाम। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने चुनाव कार्यालय में मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें मोर्चा के पदाधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ उन्हे मार्गदर्शन दिया। भाजपा लोकसभा चुनाव के पूर्व एक पार्टी बार फिर से सम्मलेन के माध्यम से हर वर्ग से जुड़कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अजा मोर्चा सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है। बैठक में मोर्चा के जिला महामंत्री सुदीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रभुलाल सोलंकी, जिला मंत्री निखिल बोरीवाल, ज्योति खंडेलवाल, होस्टल प्रभारी सोनू नेका, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र महावर, जितेंद्र सिलावट, जिला कार्यालय मंत्री यशवंत भाऊ, जिला सह कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश बोरिवाल, रेनीवाल भाऊ, रवि सोलंकी, करण केथवास आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!