खबर पक्की, 16 अप्रैल, रतलाम। शहर का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर कालिका माता मंदिर, जो की शहर के मध्य में स्थित होकर धर्मावलम्बियों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है जहां निगम की व्यवस्थाओ के बाद भी साफ़ सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की आवशक्यता बनी रहती थी। निजी कंपनी “डी.पी. सेफगार्ड प्राइवेट लिमिटेड” ने स्वैच्छिक रूप से कालिका माता मंदिर की साफ़ सफ़ाई एवं देखरेख का जिम्मा लिया है। इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर सीईओ हेमंत सिंह बडग़ोती, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्णा डिंडोर, ऑपरेशन हेड सोनू एवं एडमिन हेड श्वेता कुंवर पंवार ने रतलाम नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट की उपस्थिति एवं कालिका माता की आराधना के साथ कार्य प्रारंभ किया।
उक्त कंपनी वर्तमान में नगरपालिक निगम रतलाम के साथ ही प्रदेश की कई नगरपालिकाओं एवं शासकीय विभागों में आउटसोर्स पर कर्मचारी प्रदान कर रही है। कंपनी मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में रजिस्टर्ड होकर कार्यरत है।
इस संबंध में कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्ण डिंडोर ने बताया कि कंपनी श्रीमान आयुक्त महोदय की शहर के प्रति विकासवादी सोच एवं साफ सफाई के प्रति जागरूकता के दृष्टिगत कंपनी द्वारा कालिका माता मंदिर परिसर की स्वैच्छिक रूप से सफ़ाई व्यवस्थाओं की देखरेख का जिम्मा लेने के साथ इस दिशा में पहल की है और भविष्य में भी इस तरह से सामाजिक हित में कार्य किए जाते रहेंगे।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट द्वारा इस अवसर पर शहर के नागरिकों के साथ ही कलिका माता आनेवाले श्रद्धालुओं से अपील की है की नगर एवं मंदिर क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने के निगम के प्रयासों मे अपनी सहभागिता भी कर के सहयोग प्रदान करें।

