• Thu. Oct 29th, 2026

सैलाना- शिवगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे की उपस्थिति में संपन्न

BySurendra Jain

Apr 15, 2024

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। ग्राम अडवानिया की पाटीदार धर्मशाला में भाजपा सैलाना- शिवगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। डाँ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्प माला अर्पित कर स्मरण किया गया। बैठक में जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, रतलाम ग्रामीण पूर्व विधायक दिलीप मकवाना,सैलाना मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी,विधानसभा सहसंयोजक भंवर लाल डोडियार, झुग्गी झोपड़ी जिला प्रकोष्ठ नाथूलाल राठौड़, महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी मनीषा सिलावट, महिला मोर्चा किरण माहेश्वरी सैलाना जनपद अध्यक्ष केलाशी बाई चारेल सहित सैलाना विधानसभा क्षेत्र के समस्त शक्ति केंद्र संयोजक,सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष बीएलए,महामंत्री,समस्त मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बैठक का संचालन महामंत्री अंबिका पाटीदार ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री सुभाष भाभर ने माना। यह जानकारी सोशलमीडिया प्रभारी प्रहलाद पाटीदार ने दी।

You missed

error: Content is protected !!