• Wed. Sep 16th, 2026

कांग्रेसियों ने धरना देकर शवयात्रा निकाली

BySurendra Jain

May 28, 2018

रतलाम। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते मूल्यों सहित जनहित के अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को दो बत्ती पर धरना प्रदर्शन दिया। धरना प्रदर्शन को सभी कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा की सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताते हुए गरीब लोगों के शोषण किए जाने का आरोप लगाया। यहां सभी कांग्रेसी ने धरना प्रदर्शन कर हाहाकार रैली निकाली।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई, पानी की किल्लत, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को शहर में धरना प्रदर्शन दिया। सोमवार सुबह दो बत्ती पर आयोजित धरना प्रदर्शन को सभी कांग्रेसियों ने संबोधित किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़, निगम नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर, पारस सकलेचा,लक्ष्मीदेवी खराड़ी, पार्षद शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत व्यास, मयंक सिंह जाट, अरविंद सोनी, जेम्स चाको , राजीव रावत, विजयसिंह चौहान, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय सहित बडीं सख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली में बैल गाड़ी, हाथ थैलागाड़ी में स्लोगन के बैनर, बग्गी में के साथ ही हांडी उठाकर हाहाकार की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में ढोल एवं बैण्ड बाजों के साथ रघुपति राघव राजाराम वाला भजन गाया जा रहा था। कई लोगों जब इस प्रकार की आवाज आई तो लगा की किसी की शव यात्रा निकल रही है। इस पर जब घरों से बाहर आकर देखा तो शव यात्रा नहीं हाहाकार रैली थी।

error: Content is protected !!