खबर पक्की : 13 अप्रैल रतलाम, लोकसभा निर्वाचन के कारण प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण में नया विकास का काम और विकास के नए प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम स्थगित है। रतलाम विकास प्राधिकरण के कार्यपालन अधिकारी और जिला प्रशासन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन समाप्त होते ही विकास प्राधिकरण के काम में गति लाई जाएगी विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर का काम पूरी गति से किया जा रहा है और इस वर्ष के अंत तक इसका पूरा आकार लेने की संभावना है बताया जाता कि इसके लिए जमीन की आवश्यकता होने पर और भी अधिग्रहण किया जाएगा। इसी प्रकार काला गोरा भेरू तरफ बाई साइड की जमीन आवासीय प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित की गई है उन जमीनों के लिए प्रोजेक्ट की तैयारी चल रही है और निर्वाचन पश्चात जल्दी कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा। चूंकि शहर का विकास अब इसी और हो रहा है इसलिए काला गोरा भेरुजी की बाए साइड की अधिग्रहित जमीन पर विकास प्रोजेक्ट प्रारंभ होने और पब्लिक का रिस्पांस मिलने पर इसके सामने की जमीन भी आवासीय प्रोजेक्ट के लिए रिजर्व रखने हेतु प्रस्तावित की जाएगी ताकि शहर के लोगों को सस्ते आवास और आवासीय प्लाट उपलब्ध करवाया जा सके। शहर की सुख सुविधा और लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए शहर के अन्य हिस्सों में भी निजी व सरकारी भूमियों का सर्वे करवाया जाएगा।
