• Thu. Oct 29th, 2026

अब की बार 400 पार, ताकि बदल दें संविधान और आगे नहीं होगा चुनाव, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश नेताओं ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, प्रत्याशी भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया ने कार्यकर्ताओं के पिता तक को लेकर कर दी टिप्पणी

BySurendra Jain

Apr 5, 2024

खबर पक्की, 5 अप्रैल, रतलाम। अबकी बार 400 पर का नारा इसलिए दिया गया है क्योंकि संविधान बदलने के लिए 400 जरूरी है एक बार संविधान बदल गया तो अगली बार चुनाव ही नहीं होंगे। देश में चुनाव खत्म हो गया तो आम आदमी का कोई अधिकार भी नहीं बचेगा। जो लोग बाबा साहब के संविधान से प्यार करते हैं उन्हें इस चुनाव में ताकत दिखानी पड़ेगी। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही।
रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना विधानसभा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ ही जिले के नेताओं ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी सहित उनके बेटे भी अपने ही कार्यकर्ताओ को लेकर तल्ख टिप्पिणयां कर गए। मंच से पटवारी ने कहा कि 2014 के चुनाव में एक नारा था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। पेट्रोल था 60 अब हो गया 110 का। जो राशन तब 1000 का आता था अब 10000 का हो गया। दवाई से लेकर कपड़े तक 20 गुना हो गया। पहले बाजार चलाते थे उद्योगपति अब हर चीज में 20 प्रतिशत मोदी लेता है। प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में उनके लिए वोट मांगने को लेकर रणनीति बनाई।
सम्मेलन में विक्रांत भूरिया ने केवल कड़वे बोल नहीं बोले बल्कि भाजपा प्रत्याशी के परिवार और प्रदेश के वन मंत्री पर गंभीर आरोप भी लगाए। मंच से विक्रांत ने कहा कि दो बाप के नहीं एक बाप के बनो, जो दो बाप के हैं वो कल जाते हो तो आज जाएं, हमारे कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे। जो यहां बचे हैं उन्हें न तो डरना है, न बिकना है। क्योंकि जो डर गया वो मर जायेगा और जिसे बिकना है वो खुल के चले जाएं लेकिन धोखा मत देना। क्योंकि धोखा दिया तो वो मां के साथ धोखा होगा।
इन्होंने भी किया संबोधित
प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया समेत प्रदेश के पदाधिकारी, धार, झाबुआ, विधायक आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में तीनों विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!