• Thu. Oct 29th, 2026

मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का सिलसिला प्रारंभ, कलेक्टर बाथम ने किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Apr 4, 2024

खबर पक्की, 4 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का सिलसिला गुरुवार से प्रारंभ हुआ। स्थानीय रतलाम पब्लिक स्कूल परिसर में साढ़े 3 हजार से भी अधिक अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण में सम्मिलित हो रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा गुरुवार को प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षणार्थियों से बेहतर एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर श्री बाथम द्वारा विभिन्न प्रश्न पूछे गए। टेंडर वोट, प्रोक्सी वोट, चैलेंज वोट, माक पोल, ईवीएम इत्यादि के संबंध में कलेक्टर द्वारा प्रश्न पूछकर प्रशिक्षणार्थियों की गंभीरता को परखा गया।
6 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। प्रतिदिन दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित होगा। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक एक सम्मिलित हो रहे हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे, आर्ट एंड साइंस कॉलेज प्राचार्य एवं नोडल डॉ. वाय.के. मिश्रा, मास्टर ट्रेनर आर. कटारिया आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!